SSC GD 2026 की परीक्षा 31 मई को समाप्त हो चुकी है और अब देश भर के लाखों युवा अपनी Answer Key (उत्तर कुंजी) और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा में हुई कथित धांधली और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) केस को लेकर भी छात्रों के मन में भारी कन्फ्यूजन है।

अगर आपने भी यह परीक्षा दी है, तो Sscgd.co.in की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानें आपके हर सवाल का सटीक जवाब।


1. SSC GD Answer Key 2026 कब आएगी?

SSC हमेशा से अपने फास्ट ट्रैक प्रोसेस के लिए जाना जाता है। हाल ही में हुए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और SSC GD 2025 के रिकॉर्ड को देखें, तो परीक्षा खत्म होने के 7 से 11 दिन के भीतर आंसर की जारी कर दी जाती है।

चूंकि परीक्षाएं 31 मई को खत्म हुई थीं, इसलिए 8 जून से 11 जून 2026 के बीच किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर आपकी Answer Key लाइव हो सकती है। अपना रोल नंबर और पासवर्ड तैयार रखें!

Ssc gd 2026 answer key


2. कट-ऑफ (Cut-Off) का क्या रहेगा हाल?

इस बार कट-ऑफ मुख्य रूप से दो बातों पर निर्भर करेगी: नॉर्मलाइजेशन और वैकेंसी की संख्या।

  • नॉर्मलाइजेशन (Normalization): शुरुआती शिफ्ट और बाद की शिफ्ट के पेपर के स्तर में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। बाद वाले छात्रों को नए पैटर्न का आइडिया लग गया था, इसलिए नॉर्मलाइजेशन में बहुत बड़ा जंप देखने को नहीं मिलेगा।
  • वैकेंसी का खेल: फिलहाल कुल वैकेंसी लगभग 25,000 हैं। फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए SSC कुल पदों के 7.5 से 8 गुना बच्चों को बुलाता है। इसका मतलब है कि करीब 1.75 लाख से 2 लाख बच्चों का सिलेक्शन फिजिकल के लिए होगा। पिछले साल के मुकाबले यह संख्या आधी है, इसलिए कट-ऑफ में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा।

गुड न्यूज: SSC का पुराना इतिहास रहा है कि फिजिकल का रिजल्ट आने से पहले पैरामिलिट्री फोर्सेज अपनी वैकेंसी बढ़ा देती हैं। इसलिए 25,000 पदों की संख्या में भारी उछाल आने की पूरी संभावना है!

3. क्या सुप्रीम कोर्ट केस से भर्ती रुक जाएगी?

बिल्कुल नहीं! कई छात्रों में डर है कि कोर्ट केस की वजह से भर्ती कैंसिल हो जाएगी। आपको बता दें कि यह केस परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और CBI जांच के लिए किया जा रहा है।

ईमानदार छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा: भर्ती प्रक्रिया, आंसर की और फिजिकल टेस्ट अपने तय समय पर चलते रहेंगे। इस केस का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उन मुन्नाभाइयों (सॉल्वर गैंग) को बाहर निकालना है जो पैसे देकर सिस्टम में घुसे हैं। अगर आपने अपनी मेहनत से पेपर दिया है, तो आप बेफिक्र होकर फिजिकल की तैयारी करें।

4. जिनका पेपर अच्छा नहीं गया, वो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपका स्कोर कम रह जाएगा, तो निराश होने का समय नहीं है। SSC GD 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर दें। जब तक नया नोटिफिकेशन आएगा, तब तक आपकी तैयारी 100% पक्की हो जानी चाहिए। रोजगार विद अंकित (RWA) का नया 'वीर बैच' (Veer Batch) 15 जून 2026 से शुरू हो रहा है, जो आपकी नई शुरुआत के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।


SSC GD फिजिकल डेट्स और आंसर की के डायरेक्ट लिंक के लिए Sscgd.co.in पर लगातार विजिट करते रहें!